अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी |गोह
गोह (औरंगाबाद): गोह प्रखंड परिसर के पीछे संचालित ‘स्तंभ क्लासेज’ के छात्र-छात्राओं ने बिहार बोर्ड की परीक्षा में अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए संस्थान का नाम रौशन किया है। इस वर्ष बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी परीक्षा परिणाम मे संस्थान के शुभम कुमार ने 472 अंक और चंदन कुमार ने 471 अंक लाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इनके साथ ही खुशी (465), आनंद (463), नीरज (463), आदित्या (460), अंजली (455), चंदन (455) और सचिन (452) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। कुल 9 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी या उससे अधिक तथा 29 विद्यार्थियों ने 80 फीसदी या उससे अधिक और 92 विद्यार्थियों ने 60 फीसदी से अधिक अंक लाकर संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया।

इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए संस्थान के निदेशक दिनकर कुमार ने कहा, “यह परिणाम हमारे विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन की जीत है। हमारे छात्रों ने साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों में भी दृढ़ संकल्प से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हम जल्द ही समारोह आयोजित कर इन मेधावियों को सम्मानित करेंगे ताकि अन्य छात्र भी इनसे प्रेरणा ले सकें।” मौके पर मास्टर ट्रेनर अनिरुद्ध विश्वकर्मा उर्फ दिलीप,शिक्षक सुजीत कुमार, संजीव कुमार, रौशन कुमार, सोनू कुमार, अमित कुमार और राहुल कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने भी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
“सफलता उन्हीं को मिलती है जिनके संकल्पों में कोई विकल्प नहीं होता। जब छात्र अपनी मेहनत और लक्ष्य के बीच किसी दूसरे रास्ते को जगह नहीं देते, तो परिणाम स्वयं ही इतिहास रच देते हैं।”
-दिनकर कुमार निदेशक स्तंभ क्लासेज



