Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारसीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोर लाखों के जेवर व नकदी की...

सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोर लाखों के जेवर व नकदी की चोरी

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी |गोह

औरंगाबाद

गोह| उपहारा थाना क्षेत्र के अमारी (अनन्त बिगहा)गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति चोरी कर ली,जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ब्रजेश कुमार की पत्नी पूनम कुमारी द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, बुधवार की रात करीब 1:30 बजे चोरों ने घर के पीछे सीढ़ी लगाकर के घर में प्रवेश किया और कमरों का ताला तोड़कर अलमारी व बक्सों से 35 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के कीमती आभूषण तथा पीतल व कांसे के बर्तन लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना का पता तब चला जब पीड़िता की नींद खुली और उन्होंने खुद को कमरे में बाहर से बंद पाया; शोर मचाने पर जब दरवाजा खुला तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ और मुख्य गेट का ताला टूटा मिला।थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जाएंगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
32 ° C
32 °
32 °
21 %
1.7kmh
39 %
Fri
35 °
Sat
27 °
Sun
29 °
Mon
32 °
Tue
36 °

Most Popular