Homeबड़ी ख़बरेंसिमुलतला आवासीय विद्यालय परीक्षा: केवीएम क्लासेस की 7 छात्राओं ने लहराया परचम

सिमुलतला आवासीय विद्यालय परीक्षा: केवीएम क्लासेस की 7 छात्राओं ने लहराया परचम

अमृत विहार न्यूज

सफल प्रतिभागियों के साथ केबीएम क्लासेज के शिक्षक

संवाद सहयोगी|गोह

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में स्थानीय संस्थान केवीएम क्लासेस का दबदबा रहा। इस परीक्षा में संस्थान की कुल सात छात्राओं ने सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।विदित हो कि यह परीक्षा बीते 31 अक्टूबर 2025 को राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में आयोजित की गई थी। सफल होने वाली छात्राओं में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:

प्रिया कुमारी (पुत्री संतोष यादव, बख्तियारपुर)

स्वीटी कुमारी (पुत्री गुड्डू चंद्रवंशी, भलवंडी)

परी सिंह (पुत्री वरुण कुमार, अकौना)

अंशिका कुमारी (पुत्री मुन्ना कुमार, बघोई)

ज्योति कुमारी (पुत्री संजय कुमार, गोह)

परी सिन्हा (पुत्री धनंजय कुमार)

छात्राओं की इस बड़ी उपलब्धि पर केवीएम क्लासेस के निदेशक कुंदन सिंह और राहुल सिंह सहित शिक्षक राकेश कुमार, अमरेश कुमार, रवि कुमार और उज्जवल कुमार ने हर्ष व्यक्त किया है। शिक्षकों ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि यह परिणाम बच्चों की कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन का फल है। क्षेत्र के अभिभावकों ने भी संस्थान की इस उपलब्धि की सराहना की है।

“इन बेटियों की सफलता केवल एक परीक्षा का परिणाम नहीं, बल्कि उनके अटूट धैर्य और निरंतर परिश्रम की जीत है। सिमुलतला जैसी प्रतिष्ठित संस्था में कदम बढ़ाना गर्व की बात है। मैं चाहता हूँ कि यह सफलता केवल एक पड़ाव हो, मंजिल नहीं। हमारी बेटियाँ साबित कर रही हैं कि यदि संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। केवीएम क्लासेस हर उस सपने के साथ खड़ा है जो ग्रामीण परिवेश की आँखों में पल रहा है।”

कुंदन सिंह

निदेशक केवीएम क्लासेज गोह

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
23.5 ° C
23.5 °
23.5 °
41 %
2.1kmh
0 %
Tue
23 °
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
35 °

Most Popular