Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारसरकारी काम मे बाधा डालने और पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार के...

सरकारी काम मे बाधा डालने और पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में एक गिरफ्तार

अमृत विहार न्यूज

Amrit Vihar news /Goh

गोह थाना मुख्यालय के जगतपति चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार और हाथापाई का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को नो-पार्किंग जोन में खड़ी “एलएसटी कम्पनी” की एक बस को हटाने के निर्देश देने पर विवाद उत्पन्न हो गया।
​ड्यूटी पर तैनात गश्ती दल ने जब नियमों का उल्लंघन कर रही बस को हटाने को कहा, तब संचालक सरेया निवासी रंजय कुमार सिंह ने आदेश का अनुपालन करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि चालान काटने के दौरान संचालक ने पुलिस बल के साथ न केवल उलझने का प्रयास किया, बल्कि हाथापाई करते हुए उनकी वर्दी को भी क्षति पहुँचाई। इस दौरान अभियुक्त द्वारा मर्यादित सीमाओं का उल्लंघन करते हुए जाति-सूचक शब्दों का प्रयोग भी किया गया, जिससे विधि-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई।​मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अवर निरीक्षक अमर कुमार के आवेदन पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
17.7 ° C
17.7 °
17.7 °
21 %
1.9kmh
0 %
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
35 °

Most Popular