Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारश्रीरामानुजम टैलेंट सर्च 2025: KVM क्लासेज के 14 छात्रों ने जिला टॉप-10...

श्रीरामानुजम टैलेंट सर्च 2025: KVM क्लासेज के 14 छात्रों ने जिला टॉप-10 में बनाई जगह, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

औरंगाबाद/पटना। बिहार सरकार द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘श्रीरामानुजम टैलेंट सर्च मैथमेटिक्स परीक्षा 2025’ में औरंगाबाद के केवीएम क्लासेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का परचम लहराया है। 29 नवंबर को आयोजित इस राज्यस्तरीय परीक्षा के 20 दिसंबर को घोषित परिणाम में संस्थान के कुल 14 छात्र-छात्राओं ने जिला टॉप-10 सूची में स्थान बनाकर न सिर्फ संस्थान, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम की जयंती के अवसर पर 22 दिसंबर को पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जिले में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। अन्य स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को औरंगाबाद के अरथुआ इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रधानाध्यापक द्वारा पुरस्कृत किया गया।

सफलता के सितारे: किसने मारी बाजी?

जिले के टॉप-10 में जगह बनाने वाले KVM क्लासेज के प्रमुख छात्र-छात्राएं इस प्रकार हैं:

प्रथम स्थान: परी सिन्हा, अमन कुमार और हिमांशु कुमार।

द्वितीय स्थान: संजीत कुमार और सुधांशु कुमार।

तृतीय से दशम स्थान: चिरंजीव कुमार, आसिफ आलम, नैतिक राज, पीयूष कुमार, कार्तिक विभूति, रिशु कुमार, हर्षित कुमार, अंकुश कुमार और नित्यम कुमार।

संस्थान में हर्ष का माहौल

इस उपलब्धि के बाद केवीएम क्लासेज के परिसर में जश्न जैसा माहौल है और शिक्षकों व अभिभावकों ने बच्चों पर गर्व जताया है। निदेशक कुंदन सिंह और राहुल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और सही मार्गदर्शन का नतीजा है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।शिक्षक रवि कुमार और अमरेश कुमार,राकेश कुमार ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि गणित जैसे महत्वपूर्ण विषय में बच्चों का बढ़ता रुझान राज्य की शैक्षिक गुणवत्ता के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने छात्रों से आगे भी इसी तरह अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने की अपील की।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
36.4 ° C
36.4 °
36.4 °
10 %
5.9kmh
0 %
Thu
36 °
Fri
38 °
Sat
37 °
Sun
39 °
Mon
41 °

Most Popular