Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारविनय पटेल निर्विरोध चुने गए जदयू प्रखंड अध्यक्ष

विनय पटेल निर्विरोध चुने गए जदयू प्रखंड अध्यक्ष

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

​गोह (औरंगाबाद): प्रखंड के गौतम बुद्ध नगर भवन में शनिवार को जनता दल यूनाइटेड के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी पिंटू शर्मा और पर्यवेक्षक महिपाल राव चौहान की देखरेख में आयोजित इस चुनाव में ​अध्यक्ष पद के लिए जदयू के पुराने और कर्मठ कार्यकर्ता विनय पटेल ने अपना नामांकन दाखिल किया था। उनके नाम का प्रस्ताव पूर्व प्रमुख मुन्ना सिंह ने रखा,तय समय सीमा के भीतर किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के कारण, निर्वाची पदाधिकारी ने विनय पटेल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।
​निर्वाचन की घोषणा होते ही मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अपने नए अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

मैं जदयू का सिपाही: विनय पटेल

​पदभार ग्रहण करने के बाद विनय पटेल ने भावुक होते हुए कहा, “मैं जदयू का एक सच्चा सिपाही हूँ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो कार्य किए हैं, वे अद्वितीय हैं। उनके विजन को धरातल पर उतारने और संगठन के लिए काम करने में मुझे गर्व की अनुभूति होती है।” उन्होंने संकल्प लिया कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
17.9 ° C
17.9 °
17.9 °
37 %
1.2kmh
0 %
Mon
33 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
32 °

Most Popular