अमृत विहार न्यूज

Amrit vihar news|Goh
औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के अंकुरी गांव में शनिवार की शाम एक संवेदनहीन मामला सामने आया है।यहाँ के शिव मंदिर में चोरी करने का प्रयास कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेते हुए युवक के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल मुंडवाकर और जूतों की माला पहनाकर उसे पूरे गांव में घुमाया।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चोरी की सामग्री (नाग) बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार करना गैरकानूनी है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवक को प्रताड़ित करने वाले आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों को भी इस मामले में आरोपी बनाया है। आरोपी चोर को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



