Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारमौत से जंग हार गया पिकअप चालक: गोह के कोसडिहरा मोड़ पर...

मौत से जंग हार गया पिकअप चालक: गोह के कोसडिहरा मोड़ पर हुए हादसे में दूसरे घायल युवक की भी इलाज के दौरान मौत

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह

गोह (औरंगाबाद)। औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसडिहरा मोड़ के समीप बीते 3 जनवरी को हुए भीषण सड़क हादसे ने अब एक और जान ले ली है। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक रुपेश कुमार (25 वर्ष) की बुधवार की रात पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई।

20 दिनों तक चला जिंदगी और मौत का संघर्ष

मृतक रुपेश कुमार, गोह थाना क्षेत्र के असेयास गांव के निवासी लाल हरी यादव का पुत्र था। गौरतलब है कि 3 जनवरी को पिकअप वैन और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में रुपेश बुरी तरह घायल हो गया था। उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था, जहाँ डॉक्टर लगातार उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था और बुधवार रात उसने अंतिम सांस ली।बताते चलें कि यह दुर्घटना इतनी भयावह थी कि हादसे के दिन ही ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक ट्रक चालक की पहचान देव थाना क्षेत्र के खजुरी विगहा निवासी राजनाथ प्रजापति के रूप में हुई थी। अब रुपेश की मौत के बाद इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या दो हो गई है।

गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जैसे ही रुपेश की मौत की खबर असेयास गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक होनहार युवक की असमय मृत्यु से गांव में सन्नाटा पसरा है। स्थानीय ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
36.4 ° C
36.4 °
36.4 °
10 %
5.9kmh
0 %
Thu
36 °
Fri
38 °
Sat
37 °
Sun
39 °
Mon
41 °

Most Popular