Homeबड़ी ख़बरेंमहायज्ञ में पंचायती राज्य मंत्री दीपक प्रकाश हुयें शामिल

महायज्ञ में पंचायती राज्य मंत्री दीपक प्रकाश हुयें शामिल

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|हसपुरा

औरंगाबाद

औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के कोईलवां गांव स्थित अखंड सौभाग्यवती सती माता मंदिर की 125 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्री सीताराम महायज्ञ सह श्रीराम कथा समारोह में पंचायती राज्य मंत्री दीपक प्रकाश गुरूवार को शामिल हुए। इस मौके पर महायज्ञ के संरक्षक पूर्व विधायक प्रो.रणविजय कुमार,अध्यक्ष आचार्य पं.लालामोहन शास्त्री सहित अहियापुर मुखिया अजीत कुमार चुन्नू ,रालोमो नेता विनोद कुमार सिन्हा के अलावा कई गणमान्य लोग शामिल हुयें । यज्ञ समारोह में पंचायती राज्य मंत्री दीपक प्रकाश सहित अन्य सभी उपस्थित गणमान्य लोगों को यज्ञ समिति के द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पंचायती राज्य मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि ऐसे आयोजन से वातावरण शुद्ध तो होता हीं है,तमाम लोगों के बीच धर्म के प्रति आस्था बनती है और ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ती है। मनुष्य के जीवन में सकारात्मक सोंच पैदा होता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ हमें धर्म के मार्ग पर चलने का प्रेरणा देता है। सनातन धर्म में यज्ञ का खास महत्व है।इससे क्षेत्र में सुख, समृद्धि व शांति मिलती है।उन्होंने भगवान श्रीराम प्रभु के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी कथा वाचन सुनें और श्रीराम प्रभु के कार्यशैली को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें ।इससे जीवन में सुख समृद्धि कि प्राप्ति होगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
32 ° C
32 °
32 °
21 %
1.7kmh
39 %
Fri
35 °
Sat
27 °
Sun
29 °
Mon
32 °
Tue
36 °

Most Popular