Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारबिहार के इस सरकारी परिसर से कार्यपालक सहायक की बाइक चोरी, जाने...

बिहार के इस सरकारी परिसर से कार्यपालक सहायक की बाइक चोरी, जाने पुरा माजरा

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

गोह (औरंगाबाद): प्रखंड मुख्यालयों में सुरक्षित मानी जाने वाली जगहों से भी अब गाड़ियाँ चोरी होने लगी हैं। ताजा मामला गोह प्रखंड कार्यालय का है, जहाँ से दिनदहाड़े एक कार्यपालक सहायक की बाइक चोरी हो गई। घटना 18 दिसंबर की बताई जा रही है।

ड्यूटी के दौरान हुई घटना

पीड़ित कार्यपालक सहायक ग्राम चौराही, थाना- हसपुरा निवासी दीपक कुमार: ने बताया कि वह हर दिन की तरह अपनी काले रंग की स्पलेंडर बाइक प्रखंड कार्यालय परिसर में खड़ी कर अपने सरकारी कार्यों में व्यस्त हो गए थे। शाम करीब 5 बजे जब वे काम खत्म कर वापस लौटे, तो निर्धारित स्थान से उनकी बाइक गायब थी।

काफी खोजबीन के बाद नहीं मिला सुराग

बाइक गायब देख दीपक कुमार ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।

परिसर की सुरक्षा पर उठे सवाल

सरकारी कार्यालय परिसर से इस तरह बाइक चोरी होने की घटना के बाद कर्मियों और स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
22.3 ° C
22.3 °
22.3 °
44 %
1.3kmh
6 %
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
35 °
Sun
35 °

Most Popular