Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारबच्चो के बौद्धिक विकास में पुस्तक सहायक: दिलीप

बच्चो के बौद्धिक विकास में पुस्तक सहायक: दिलीप

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह

गोह। पुस्तक की सहायता एवं शिक्षको के मार्गदर्शन से बच्चो में बौद्धिक विकास होता है। उक्त बातें समग्र शिक्षा अभियान के उत्प्रेरक अनिरुद्ध विश्वकर्मा उर्फ दिलीप ने प्रखंड के जैतिया मिडिल स्कूल में पुस्तक वितरण समारोह में संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि पुस्तक से विषयवार जानकारी प्राप्त करते हैं तो वहीं शिक्षक उनमें व्यवहारिक एवं चारित्रिक ज्ञान देते हैं। नए शैक्षणिक सत्र 2026 – 2027 के पुस्तक एवं स्टेशनरी पाकर पिंकी कुमारी, रिम्शा खातून, फैजान खान, आदित्य कुमार, दीपक राज कुमार,रेहान अंसारी,तरन्नुम परवीन,सबरीन खातून,अंचली कुमारी समेत अन्य बच्चे काफी खुश दिखें। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जसीम अहमद ने कहा कि उनके विद्यालय के फिलहाल, 195 बच्चो में शैक्षणिक किट का वितरण किया गया। जिसमें कॉपी, डायरी, पुस्तक सहित अन्य शिक्षण सामाग्री शामिल है। शिक्षिका फरहत बानो, बसंती कुमारी, मोआजम्मा खातून एवं श्रीनिवास कुमार ने बच्चो को प्रत्येक दिन ड्रेस में ससमय विद्यालय आने का आग्रह किया। शिक्षको ने कहा कि सरकार शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजना के तहत विद्यालय में सभी आवश्यक सामाग्री उपलब्ध करा रही है। इस मौके पर समुदाय के भी कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
29.4 ° C
29.4 °
29.4 °
25 %
2.3kmh
2 %
Thu
29 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
38 °
Mon
38 °

Most Popular