अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह
प्रखंड के रूकुंदी स्थिति खेल मैदान में शनिवार को लोमस ऋषि बाल विकास मिशन के सदस्यों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर 50 जरुरतमंद बच्चों के बीच पुस्तक का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया प्रतिनिधि देवराम यादव, पैक्स अध्यक्ष तारकेश्वर यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक विपिन बिहारी शिक्षक कौशल कुमार,उदय यादव, नितेश कुमार छोटू,लाल बिहारी सिंह सहित उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय आर्य ने किया।संस्था के संस्थापक सह निदेशक आदर्श गौतम ने बताया कि लोमस ऋषि बाल विकास मिशन द्वारा 8 फरवरी को परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें 150 छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमें आठवीं, नौवीं एवं दशवी के सफल 50 छात्र छात्राओं को पाठ्य-पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को लेकर बच्चों व आस पास के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।मौके पर मुकेश कुमार, लाल देवदास,राम रूप सिंह, राजेश कुमार,अमन लोहानी, माधुरी कुमारी, रामचंद्र यादव, शंभु कुमार सहित दर्जनों लोग व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




