अमृत विहार न्यूज

बुधवार की शाम गोह के देवहरा नदी घाट पर बड़ा हादसा हो गया। नदी में मूर्ति विसर्जित करने गए दो युवक डूबे लगे जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार डुबने वाले की पहेचान औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के दधपी गांव निवासी संत विश्वकर्मा के 18 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार और राजेश पाल के (18) पुत्र धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है।
घटना की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची गांव में कोहराम मच गया। धीरे धीरे यह घटना की जानकारी पुरे प्रखंड में आग की तरह फैल गई मौके पर पहुंची गोह थाना पुलिस ने गोताखोर को घटना स्थल पर बुलाया और शव की खोजबीन शुरू कर दी।
खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था।। ग्रामीणों की माने तो लक्ष्मी पूजा के बाद बुधवार को दधपी गांव के युवक मूर्ति विसर्जन करने संध्या में देवहरा स्थित पुनपुन नदी में गए थे,इसी क्रम में यह हादसा हो गया।



