अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह
गोह (औरंगाबाद): प्रखंड के मध्य विद्यालय दाउदपुर के विद्यार्थियों को शनिवार को ‘मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना’ के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए राजगीर रवाना हुए। पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र कुमार शर्मा और प्रभारी प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बिहार की भौगोलिक और ऐतिहासिक विरासत के प्रति समझ विकसित करना है। इस अवसर पर शिक्षक रविरंजन कुमार, रामनिवास कुमार, भारती कुमारी, दरखशां परवीन और पम्मी कुमारी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
अमृत विहार न्यूज के लिए गोह से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट



