Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारचैती छठ के तीसरे दिन व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला...

चैती छठ के तीसरे दिन व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

गोह| लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार की संध्या गोह प्रखंड के देवकुंड स्थित पवित्र तालाब सहित विभिन्न क्षेत्रों में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रखंड के देवकुंड स्थिति तालाब में हजारों की संख्या में महिला व पुरुष व्रतियों ने पूरी पवित्रता के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही गोह प्रखंड मुख्यालय पोखरा, देवहरा पुनपुन नदी छठ घाट, मलहद, दधपी, उपहारा, बिलारू, शेखपुरा, हमिद नगर, पेमा, बाजार बर्मा, कुड़वां, बक्सर, अंकुरी और गोरकट्टी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के नदी, पोखर व तालाबों में भी व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दान कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में छठ के पारंपरिक गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं गोह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह,उपहारा थानाध्यक्ष आकाश कुमार, देवकुंड थानाध्यक्ष मनीष कुमार और बन्देया थानाध्यक्ष सुरज कुमार अपने अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखें।गोह प्रखंड क्षेत्र में सुरक्षा और स्वच्छता के बीच श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा के साथ इस कठिन व्रत का अनुष्ठान किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
25.4 ° C
25.4 °
25.4 °
39 %
2kmh
8 %
Tue
25 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
37 °

Most Popular