Homeबड़ी ख़बरेंगोह में राजकीय सम्मान के साथ मनी पूर्व मंत्री स्व. राम विलास...

गोह में राजकीय सम्मान के साथ मनी पूर्व मंत्री स्व. राम विलास शर्मा की जयंती

इसी वर्ष जुलाई से देवकुंड केंद्रीय विद्यालय शुरू होगी पठन-पाठन: उपेंद्र कुशवाहा समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने क्षेत्र की जनता को बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने घोषणा की कि आगामी जुलाई माह से देवकुंड केंद्रीय विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य शुरू हो जाएगा। कुशवाहा ने कहा, "मानव संसाधन विकास मंत्री रहते हुए मैंने काराकाट संसदीय क्षेत्र के देवकुंड में जिस केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति दिलाई थी, उसकी सभी औपचारिकताएं अब पूरी कर ली गई हैं।"

अमृत विहार न्यूज

Amrit vihar News/गौतम उपाध्याय

औरंगाबाद: ​रविवार को गोह प्रखंड परिसर में स्वतंत्रता सेनानी सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. राम विलास शर्मा की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। राजकीय समारोह के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारियों और प्रदेश के दिग्गज राजनेताओं ने शिरकत कर स्व. शर्मा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता वशिष्ठ शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन अजहर आलम द्वारा किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने स्व. राम विलास शर्मा के योगदान को याद करते हुए कहा कि बिहार के विकास में उनकी भूमिका अतुलनीय है। उन्होंने विशेष रूप से गंगा नदी पर बने महात्मा गांधी सेतु का जिक्र करते हुए कहा, “इस सेतु के निर्माण में राम विलास बाबू का अहम योगदान था। इस पुल ने दो भागों में बँटे बिहार को एक करने का काम किया,जिससे मुझ जैसे कई नेताओं की राजनीतिक सक्रियता बढ़ सकी।”

आज की राजनीति में राम विलास बाबू जैसा बनना कठिन: सुशील सिंह

औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर बेबाक टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “आज की राजनीति की धारा, सार और स्टाइल पूरी तरह बदल चुका है। स्व. राम विलास शर्मा जी ने जिस ईमानदारी और सादगी से जीवन जिया, वैसी राजनीति आज करना संभव नहीं है; हम उनकी तरह रहकर एक दिन भी नहीं चल पाएंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि आज राजनीति आत्म-संतुष्टि और आत्मसम्मान के लिए की जाती है क्योंकि जनता की अपेक्षाएं बहुत बढ़ गई हैं। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए कहा कि आज मोबाइल के जरिए कुछ लोग छवि खराब करने का प्रयास करते हैं, जिससे सावधान रहने की जरूरत है।

सोन नहर और जनसेवा का प्रतीक थे राम विलास बाबु : डॉ. रणविजय कुमार

पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुमार ने कहा कि औरंगाबाद के गोह तक सोन नहर का पानी पहुँचना राम विलास बाबू की ही दूरदर्शिता थी। वे अपनी स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते थे और गलत के खिलाफ आवाज उठाने के कारण कई बार जेल भी गए।

राजकीय समारोह में औरंगाबाद उप अपर समाहर्ता अनन्या सिंह, दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन और एएसपी अशोक दास ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मौके पर अजय कुशवाहा, विनय शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि साकेत बिहारी शर्मा,सियाराम शर्मा,नित्यानंद शर्मा, रालोमो नेता विनोद कुशवाहा, मुखिया अशोक बिंद,संजय शर्मा,जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनय पटेल,समाजसेवी पवन कुमार सोनू, प्रकाश सिंह,बिट्टू सिंह,इंदल चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी सहित सैकड़ों समाजसेवी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
17.9 ° C
17.9 °
17.9 °
37 %
1.2kmh
0 %
Mon
33 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
32 °

Most Popular