Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारगोह में भाजपा ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन...

गोह में भाजपा ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

वक्ताओं ने कहा कि पूरा राष्ट्र इन महापुरुषों का ऋणी रहेगा।

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह

औरंगाबाद जिले का गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित गोह गोला पर भाजपा कार्यालय में गुरुवार को उपहारा एवं गोह मंडल के संयुक्त तत्वावधान में देश के दो महान भारत रत्नों—पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और BHU के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।वक्ताओं ने कहा कि पूरा राष्ट्र इन महापुरुषों का ऋणी रहेगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी और गोह मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान ने कहा कि अटल जी ने देश में पहली बार सफल गैर-कांग्रेसी सरकार चलाकर विकास की जो नींव रखी, उसे आज की एनडीए सरकार गति प्रदान कर रही है। वहीं, महामना ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय जैसे संस्थान की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया।इस मौके पर महामंत्री बृज किशोर पाल, सत्यपाल उर्फ भोला यादव, प्रमोद कुमार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सावित्री देवी, धीरज चौहान, विश्व चंदन प्रकाश, धर्मेंद्र पाल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दोनों महामानवों के कृतियों का बखान करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
10.2 ° C
10.2 °
10.2 °
44 %
2.9kmh
0 %
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
29 °

Most Popular