अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह
गोह थाना में बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से मिटाने और ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से मंगलवार को गोह थाना परिसर में न केवल शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ,बल्कि जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को भी रवाना किया गया।थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारीयों ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।यह कार्यक्रम औरंगाबाद की अग्रणी संस्था दीप ज्योति कल्याण संस्थान की टीम द्वारा आयोजित किया गया,संस्थान के प्रतिनिधि डीसी रितेश कुमार ने कहा कि बाल विवाह न केवल एक कानूनी अपराध है, बल्कि यह बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कम उम्र में शादी होने से बालिकाओं के सपने दम तोड़ देते हैं और उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। समाज को जागरूक कर ही इस कुप्रथा पर पूर्ण विराम लगाया जा सकता है।इस अवसर पर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक श्री प्रशांत कुमार सिंह ने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों, जवानों और चौकीदारों को पुलिसकर्मियों, जवानों व चौकीदारों को शपथ दिलाई कि वे बाल विवाह रोकेंगे, प्रयास की सूचना सरकारी तंत्र को देंगे तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा करेंगे।मौके पर एएसआई सत्येंद्र कुमार सिंह, एएसआई रविन्द्र कुमार,एएसआई अमर कुमार,एएसआई राम भजन कुमार, सचिन चंद्रवंशी,सहित थाना के दर्जनों पुलिसकर्मी एवं अन्य समाजसेवी मौजूद थे।



