Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारकेवीएम क्लासेस के सात मेधावी विद्यार्थियों ने क्रैक की नवोदय प्रवेश परीक्षा

केवीएम क्लासेस के सात मेधावी विद्यार्थियों ने क्रैक की नवोदय प्रवेश परीक्षा

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी |गोह

औलंगाबाद

गोह (औरंगाबाद): ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने में अग्रणी भूमिका निभा रहा गोह का केवीएम क्लासेस के सात छात्र-छात्राओं ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 13 दिसंबर 2025 को आयोजित देशव्यापी परीक्षा का परिणाम मंगलवार की शाम जारी हुआ, जिसमें संस्थान के सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं में डड़वां निवासी मुकेश कुमार वर्मा का पुत्र विष्णु कुमार, कोच निवासी अजीत सिंह का पुत्र रुद्र प्रताप सिंह,चतरा निवासी अमृतेश वर्मा का पुत्र अभिजीत कुमार दांगी, मुंजहरा निवासी मिशू कुमार की पुत्री एमजी निशा, बाजार वर्मा निवासी सौरभ कुमार की पुत्री कोमल राज, गोह निवासी प्रीति कुमारी की पुत्री सुहानी कुमारी, बेला निवासी चंद्रशेखर पासवान की पुत्री श्रुति कुमारी,ने बाजी मारी।इन सफल विद्यार्थियों को अब कक्षा 6 से 12वीं तक उत्कृष्ट एवं निःशुल्क शिक्षा प्राप्त होगी। इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए संस्थान के निदेशक राहुल सिंह ने कहा कि”यह सफलता छात्रों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का प्रतिफल है। हमारा लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।” निदेशक कुंदन सिंह,शिक्षक राकेश कुमार,अमरेश कुमार, राहुल कुमार,कुंदन कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने भी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

यह सफलता छात्रों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का प्रतिफल है। हमारा लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।”

निदेशक केवीएम क्लासेज गोह

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
23.2 ° C
23.2 °
23.2 °
59 %
2.1kmh
42 %
Wed
24 °
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
32 °
Sun
33 °

Most Popular