अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह
गोह(औरंगाबाद)
गोह थाना क्षेत्र के डिहुरी नहर स्थित एक किराना दुकान को बीते सोमवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी कर ली। हालांकि चोरी की घटना की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जाता है कि बीते सोमवार की शाम डिहुरी गांव निवासी अशोक मालाकार प्रत्येक दिन की तरह देर शाम दुकान बंद कर घर चला गया। वहीं मंगलवार की सुबह दुकान खोला तो अंदर के बिखरे हुए समान को देखकर उसके होश उड़ गए। चोरों ने अपने मुंह ढककर दुकान के करकटनुमा छत उखाड़कर प्रवेश किया और सीधे कैश काउंटर का ताला तोड़कर उसमें रखे दो लाख रुपए चुरा लिया। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित दुकानदार द्वारा आवेदन मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।



