Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारऔरंगाबाद में भीषण अगलगी: एक ही झटके में खाक हुई 24 बीघे...

औरंगाबाद में भीषण अगलगी: एक ही झटके में खाक हुई 24 बीघे की धान की फसल

ट्रैक्टर की चिंगारी ने छीना किसानों का निवाला: औरंगाबाद में ट्रैक्टर समेत 24 बीघे की फसल जलकर राख

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

औरंगाबाद (बिहार):

औरंगाबाद जिले के उपहारा थाना क्षेत्र स्थित अनंत बिगहा गांव में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में धान की कटाई के दौरान ट्रैक्टर के इंजन से निकली एक मामूली चिंगारी ने ऐसी तबाही मचाई कि देखते ही देखते तीन किसानों की साल भर की मेहनत और लाखों की संपत्ति खाक हो गई। इस भीषण अगलगी में ट्रैक्टर समेत 24 बीघे में उपजी धान की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई है।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम अनंत बिगहा निवासी किसान बालानंद यादव अपने खेत में ट्रैक्टर से धान की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर के साइलेंसर (इंजन) से निकली एक चिंगारी पास ही रखे पुआल के ढेर पर जा गिरी। सूखे पुआल ने तुरंत आग पकड़ ली और पछुआ हवा के कारण लपटें बेकाबू हो गईं।

​देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास के खलिहान में रखी बिनोद यादव और गुड्डू यादव की धान की पुआल को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि खेत में खड़ा ट्रैक्टर भी इसकी जद में आ गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रशासन से मुआवजे की गुहा

स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, जब तक आग बुझती, तब तक फसल राख के ढेर में बदल चुकी थी।

​इस घटना के बाद पीड़ित किसानों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन और आपदा विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि वे इस भारी आर्थिक संकट से उबर सकें। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल फसल का नुकसान नहीं, बल्कि उन परिवारों के साल भर के राशन और उम्मीदों का जलना है।

वहीं गोह अंचलाधिकारी संजय कुमार ने जांच के बाद उचित मुआवजा देने की बात कहीं है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
23.5 ° C
23.5 °
23.5 °
41 %
2.1kmh
0 %
Tue
23 °
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
35 °

Most Popular