Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारऔरंगाबाद:बंद घर का ताला तोड़ 15 लाख से अधिक की संपत्ति की...

औरंगाबाद:बंद घर का ताला तोड़ 15 लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी

अगली सुबह शिक्षक ने घर आया तो देखा ताला टुटा हुआ है,बड़े भाई को दी घटना की सूचना

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी |हसपुरा

औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड अंतर्गत डुमरा पंचायत के जमाल बिगहा गांव में शुक्रवार की रात बंद घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों ने घर के 18 कमरों में से 7 कमरों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन समेत करीब 15 लाख रुपये मूल्य के कीमती सामान चोरी कर लिया। मामले में पीड़ित के आवेदन पर हसपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है।
मिली जानकारी अनुसार जमाल बिगहा गांव निवासी शिक्षक मिथिलेश सिंह वर्तमान में अपने परिवार के साथ हसपुरा रहते हैं, जो उनके पैतृक घर से करीब चार किलोमीटर दूर है। उनके बड़े भाई रमेश प्रसाद सिंह दाऊदनगर में रहते हैं,जो गांव से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर है।
शनिवार की सुबह करीब आठ बजे मिथिलेश सिंह अपने पैतृक घर जमाल बिगहा पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखा। अंदर जाकर देखने पर कई कमरों के ताले टूटे मिलें और सामान बिखरा पड़ा था।  उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी अपने बड़े भाई रमेश प्रसाद सिंह को सूचना दी, जिसके बाद वे भी दाउदनगर से भागे-भागे गांव पहुंचे।

– सात कमरों को बनाया निशाना,घर की जानकारी होने व किसी परिचित के हाथ होने की आशंका

पीड़ित ने बताया कि घर में कुल 18 कमरे हैं,लेकिन चोरों ने केवल 7 कमरों का हीं ताला तोड़ा। जिन कमरों में कीमती सामान रखा हुआ था,उन्हीं कमरों को निशाना बनाया गया, जबकि बाकी कमरों को छुआ तक नहीं गया। इससे यह आशंका जतायी जा रही है कि घटना में शामिल लोगों को घर की पूरी जानकारी पहले से थी।
तीन गोदरेज अलमारी और करीब दस बक्सों का ताला तोड़कर रखे सोने के झुमके, बाली,चेन सहित अन्य आभूषण चोरी कर लिये गये। इसके अलावा लगभग दो किलो चांदी के जेवरात तथा दो दीवान में रखे पीतल और स्टील के बर्तन भी चोर ले गये। चोरी गयी संपत्ति की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये से अधिक बतायी गयी है।

– बड़े भाई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज

घटना के बाद बड़े भाई रमेश प्रसाद सिंह द्वारा हसपुरा थाना में लिखित आवेदन दिया गया। आवेदन में जमाल बिगहा निवासी रामप्रवेश यादव के पुत्र कृष्ण कुमार एवं अजय यादव के पुत्र कुंदन कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि कृष्ण कुमार अवैध शराब की बिक्री करता है,जबकि कुंदन कुमार पूर्व में चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है। उन्हें आशंका है कि इन दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर कांड संख्या 55/26 दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
इतनी बड़ी घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने और जल्द हीं इस मामले के खुलासे की मांग की है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
30.3 ° C
30.3 °
30.3 °
25 %
2.7kmh
63 %
Fri
30 °
Sat
39 °
Sun
37 °
Mon
37 °
Tue
38 °

Most Popular