Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारऔरंगाबाद:अरण्डा के सोनू को गणित में 98 अंक, उपहारा मुखिया ने किया...

औरंगाबाद:अरण्डा के सोनू को गणित में 98 अंक, उपहारा मुखिया ने किया सम्मानित

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

गोह (औरंगाबाद): औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उपहारा के ग्राम अरंडा के रहने वाले होनहार छात्र सोनू कुमार ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। जिससे एक बार फिर साबित हुआ है कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती,बशर्ते इरादे नेक और मेहनत अदम्य हो। सोनू कुमार के पिता हेमनरायण पंडित एक साधारण मजदूर हैं और सोनू का परिवार सीमित संसाधनों में जीवन यापन करता है। इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद सोनू ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर इंटरमीडिएट परीक्षा में 464 अंक प्राप्त किए हैं। विशेष रूप से गणित विषय में 100 में से 98 अंक हासिल कर सोनू ने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया है। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ वह पूरे पंचायत में प्रथम स्थान पर रहे हैं।सोनू की इस असाधारण उपलब्धि पर उपहारा पंचायत कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत उपहारा के मुखिया चंद्र भूषण कुमार उर्फ गुड्डू ने सोनू कुमार को मेडल पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया।सोनू कुमार को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए मुखिया चंद्र भूषण ने कहा कि “सोनू ने न केवल अपने परिवार का,बल्कि हमारे पूरे गांव, पंचायत और प्रखंड का नाम रोशन किया है। एक मजदूर परिवार के बच्चे का इस स्तर तक पहुँचना यह दर्शाता है कि संघर्ष ही सफलता की कुंजी है। सोनू की उपलब्धि हमारे क्षेत्र की युवा पीढ़ी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।”
सोनू की इस कामयाबी से अरंडा गांव सहित पूरे गोह प्रखंड में खुशी का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों ने सोनू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

“सोनू ने न केवल अपने परिवार का,बल्कि हमारे पूरे गांव, पंचायत और प्रखंड का नाम रोशन किया है। एक मजदूर परिवार के बच्चे का इस स्तर तक पहुँचना यह दर्शाता है कि संघर्ष ही सफलता की कुंजी है। सोनू की उपलब्धि हमारे क्षेत्र की युवा पीढ़ी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।”

-चन्द्र भूषण कुमार”गुड्डू”

मुखिया ग्राम पंचायत उपहारा गोह

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
32.3 ° C
32.3 °
32.3 °
23 %
4.4kmh
24 %
Sat
31 °
Sun
36 °
Mon
40 °
Tue
38 °
Wed
39 °

Most Popular