Homeक्राइमबिहार के इस जिले में उपद्रवियों ने तोड़ी इस महापुरुष की प्रतिमा।...

बिहार के इस जिले में उपद्रवियों ने तोड़ी इस महापुरुष की प्रतिमा। लोगों में काफी है गुस्सा

वर्ष 2003 में तब के लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और लोजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधानसभा सदस्य नरेंद्र सिंह ने प्रतिमा का अनावरण किया था।

संवाद सहयोगी|गोह

औरंगाबाद जिले के गोह प्रखण्ड परिसर के मुख्य द्वार पर बाईं ओर स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा रविवार को उपद्रवियों द्वारा तोड़ दी गई।
रविवार की सुबह जब स्थानीय लोग टहलने के लिए गांधी मैदान आए तो देखा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त है। जिसकी सुचना पुलिस प्रशासन को दी गई।
जानकारी के लिए बता दूं कि वर्ष 2003 में तब के लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और लोजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधानसभा सदस्य नरेंद्र सिंह ने प्रतिमा का अनावरण किया था।
स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है वहीं प्रतिमा स्थापना के वक्त अध्यक्ष रहे रामजी पासवान ने इस घटना की निंदा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले को देशद्रोही करार दिया है।
वहीं इस घटना से जुड़े सवाल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार दिनकर कहते हैं कि जल्द ही एक बड़ी प्रतिमा लगाया जाऐंगा साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएंगी।
थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद का कहना है कि घटना आगे फिर ना हो इसके लिए दोषियों को चिंहित कर कार्रवाई की जाएंगी।

अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.8 ° C
25.8 °
25.8 °
86 %
3.2kmh
93 %
Sun
28 °
Mon
28 °
Tue
28 °
Wed
30 °
Thu
29 °

Most Popular