Homeक्राइमऔरंगाबाद: हसपुरा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, चाचा ने तीन मासूमों की...

औरंगाबाद: हसपुरा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, चाचा ने तीन मासूमों की गला रेतकर की हत्या

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

हसपुरा (औरंगाबाद)। जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहन गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहाँ एक सनकी युवक ने अपने ही तीन मासूम भतीजे-भतीजी की कटर मशीन से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब बच्चों की माँ नहा रही थी और पिता गुड्डू पाल काम के सिलसिले में बाहर थे। आरोपी अमंत पाल ने शोर छिपाने के लिए घर में तेज आवाज में डीजे जैसा साउंड चालू कर दिया और बारी-बारी से अनीश (10), आयुष (7) एवं अनुष्का (5) को मौत के घाट उतार दिया। मासूमों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद का भी गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
32.3 ° C
32.3 °
32.3 °
23 %
4.4kmh
24 %
Sat
31 °
Sun
36 °
Mon
40 °
Tue
38 °
Wed
39 °

Most Popular