Homeक्राइमऔरंगाबाद: महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया गला दबाकर हत्या...

औरंगाबाद: महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप

भाभी के प्रेम में पत्नी की हत्या!

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

गोह (औरंगाबाद)। बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र अंतर्गत चमनपुरा गांव में शुक्रवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान संजू देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है और इस संबंध में थाने में लिखित आवेदन दिया है।जानकारी के अनुसार, मृतका संजू देवी की शादी वर्ष 2008 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ चमनपुरा निवासी लालू यादव से हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ वर्षों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन पिछले कुछ समय से ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए संजू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था।

संपत्ति विवाद और अवैध संबंध का मामला

मृतका के पिता बिंदेश्वर यादव ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि:

कुछ वर्ष पूर्व पति लालू यादव ने अपने तीनों भाइयों के साथ संपत्ति का बंटवारा कर लिया था।

​बंटवारे के बाद से वह संजू पर मायके से एक लाख रुपये नकद लाने का दबाव बना रहा था।

पिता ने यह भी आरोप लगाया कि मृतका के पति का अपने ही भाई की पत्नी के साथ नाजायज संबंध था, जिसका विरोध करने पर संजू के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते एफएसएल की टीम पहुंची, गोह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को आवेदन प्राप्त हो चुका है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
12.3 ° C
12.3 °
12.3 °
37 %
2.7kmh
0 %
Fri
12 °
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
30 °
Tue
31 °

Most Popular