अमृत विहार न्यूज

औरंगाबाद बिहार
गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रविवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। श्री सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने में लगा है। उन्होंने राजनीति के वास्तविक अर्थ भ्रष्टाचार, नेताओं के चरित्र पर प्रकाश डाला। वहीं राहुल-तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि हर घर नौकरी का वादे झूठ है। पुत्र मोह में कांग्रेस और आरजेडी दोनों पार्टियां पड़ी है। एक को पीएम बनाना है तो एक को सीएम। एनडीए सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में कहा कि एनडीए की सरकार रोजगार, उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और किसानों की आय बढ़ाने पर काम कर रही है। इंडिया गठबंधन जनता की आंखों में धूल झोंककर उसका समर्थन हासिल करना चाहती हैं। इंडिया गठबंधन द्वारा लगाए गए वोट चोरी पर कहा कि जनता का वोट सुरक्षित है, किसी ने चोरी नहीं की। महागठबंधन के नेता लोग देश को भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। श्री सिंह ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। श्री सिंह ने कहा की राजनीति लाभ के लिए इंडिया गठबंधन के नेता किसी भी हद तक गिर सकते हैं। कहा कि आरजेडी की सरकार में लोग यही कहेंगे कि “आइए ना हमरा बिहार में, ठोक देंगे कट्टा कपार में। तय आपको करना है कि किस पार्टी को वोट करना है। उपस्थित लोगों से एनडीए प्रत्याशी डॉ रणविजय सिंह के पक्ष में मतदान कर विकसित बिहार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण कुमार व संचालन दीपक उपाध्याय ने किया। इस मौके पर दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आइए केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी द्वारा दिए गए भाषण का एक एक लाईन पढ़ते हैं:-
राजनेता का चरित्र ऐसा ही होना चाहिए भ्रष्टाचार के आरोप लगते ही पद से इस्तीफा दे देना चाहिए
आडवाणी जी ने छोटे व झूठे आरोप लगने पर भी सांसद पद छोड़ा
चरित्र यहीं होना चाहिए,राजनीति दो शब्दों से बना है राज और नीति ऐसा व्यवस्था जो देश को सन्मार्ग की ओर ले जाएं वहीं है राजनीति
लेकिन विडंबना यह है कि आज यह राजनीति शब्द अपना अर्थ और भाव दोनों खो चुका है।
मोदी और नीतीश पर कोई उंगली नहीं उठा सकता क्योंकि हम लोग भ्रष्टाचार को संरक्षण नहीं देते।।
इसके उलट जो लोग जेल जा चुके हैं कई आरोप में बंधे हैं गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। क्या उनके पास कोई और चेहरा नहीं कोई दुसरा नेता नहीं है
एनडीए दलों का गठबंधन नहीं है यह नेक इरादों का गठबंधन है: राजनाथ सिंह
हमारी घोषणा पत्र भीष्म प्रतिज्ञा है एक भी ऐसा वादा नहीं जो हम पूरा ना कर सके
हम गलत करेंगे नहीं और गलत होगा तो चुप बैठेंगे नहीं
कृति और कथन में अंतर नहीं होना चाहिए। राजनीति में शुद्धता होनी चाहिए पवित्रता होनी चाहिए इमानदारी होना चाहिए।
भारत के नेताओं के कहने और करने में अंतर होने के कारण ही धीरे-धीरे जनता का नेताओं से विश्वास खत्म हो रहा है।
भारत के राजनीत में विश्वास का संकट पैदा हो गया है
अब तो लोग यह उदाहरण देते हैं कि बहुत बहुत झूठ बोलता है नेता हो गया है।
मैं सारे राजनीतिक दलों से कहना चाहता हूं इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करें यह दाग मिटना चाहिए
चुनाव नजदीक आ गया है फैसला आपको करना है बिहार को विकसित बनाना है या जंगलराज बनाना है यह फैसला जनता को करना है
विकसित भारत कि परिकल्पना विकसित बिहार के बिना संभव नहीं: राजनाथ सिंह
लालू के लालटेन युग से बिहार को हमारी एनडीए सरकार ने बाहर निकाला
मिडिया व प्रबुद्ध लोगों मेरी किसी भी गलत बात का सार्वजनिक रूप से आलोचना कर दिजिएगा मैं उसका स्वागत करूंगा
धन दौलत के मामले में 11 वे स्थान से 4 थें स्थान का सफर 2014 के बाद हमारी मोदी जी की नेतृत्व वाली सरकार ने धन दौलत के मामले में तय की
मॉर्गन स्टेनली जो दुनिया भर के देशों का आर्थिक आंकलन करता है ने स्पष्ट किया है कि धन दौलत के मामले में भारत ऐसे ही काम करता रहा तो ओ दिन दूर नहीं जब भारत साल डेढ़ साल में तीसरे नम्बर पर होगा।
अमेरिका और चीन के बाद भारत ही ओ देश होगा जो आर्थिक रुप से सम्पन्न होगा
राजद और कॉग्रेस के पास जाति धर्म मजहब जैसी उलूल जूलूल बाते करने के समाज की समरसता भाईचारे को तार-तार करके राजनीति लाभ लेना चाहते हैं
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहां कि कॉग्रेस का मतलब मुसलमान और मुसलमान का मतलब कॉग्रेस है। भारत में चाहे हिन्दू हो या मुसलमान हो जो भारत में रहते हैं भारत के नागरिक हैं सब भाई भाई है।
मैंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भेदभाव नहीं किया ऐ लोग राजनीति को और कितने नीचे की ओर ले जाना चाहते हैं
भारत के ऋषि मुनियों ने ना सिर्फ भारत बल्कि पुरे विश्व में रहने वाले लोगों को बसुधैव कुटूम्बकम का संदेश देने का काम किया है। यह देन हमारे भारत की धरती की है
पुरा विश्व ही हमारा परिवार है
जिस काले सर्प को काटने से मरने की पक्की गारंटी होती है उस सर्प को भी नागपंचमी के दिन दूध पिलाकर दिर्घायु होने की कामना करता है तो ओ भारत है
मुसलमानो को भड़काया जाता है जबकि जांच परख लिजिए कभी मैंने भेदभाव किसी के साथ नहीं किया
बिहार में डिफेंस कॉरिडोर बनेंगे जहां तोप बनेंगे बम बनेंगे गोले बनेंगे, मिसाइल भी बनेंगे
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कुछ महिने पहले ही एक कारखाने से मिसाइल विदा किए हैं बिहार में भी संभव है
दुनिया के लोग हमसे मिसाइल मांग रहे हैं हम चाहते हैं कि देश में बने और देश मजबूत हो
और बिहार में बने और बिहार के नवजवानों के हाथों से बने
तेजस्वी हर घर में सरकारी नौकरी देने को कहते हैं पता नहीं गणित पढ़ा है या नहीं हमने गणित पढ़ा है कभी मिलेंगे तो कहुंगा पढ़ लो थोड़ा
ओ हर घर में सरकारी नौकरी दे सकते हैं हम नहीं देंगे, हम झुठ नहीं बोलते है
नौकरी के लिए 12-13 लाख करोड़ की जरूरत कहां लाएंगे तेजस्वी
झूठ की भी कोई सीमा होती है बिहार का बजट सावा तीन लाख करोड़ है।
हमारी प्रयास होगी की जो नवजवान काम चाहता है उसके लिए रोजगार मुहैया कराई जाए
इसके लिए लघू शुक्ष्म मध्यम बड़े कुल मिलाकर 100 उधोग पार्क बनाएंगे जहां रोजगार मिलेगा
राजद कॉग्रेस वाले कहते हैं आइए ना हमरा बिहार में कट्टा मार देंगे कपार में
हम लोग जहां जाएंगे गर्व से छाती ठोककर कहेंगे आइए ना हमरा एनडीए के बिहार में, विकसित बिहार में।।
किसान सम्मान निधि 6000 से 9000 देंगे
केजी से पीजी तक की शिक्षा गरीबों को मुफ्त में दि जाऐंगी
ओ जमाना चला गया जबतक रहेंगा समौसे आलू तबतक रहेंगा बिहार में लालू
अब समौसे में काजु मटर बदाम पनिर डालने से स्वादिष्ट बनता है। आलू से काम नहीं चलेंगा
जब धर्म पुछकर मारा था तो हमलोंग में आग लग गई थी तीनो सेना के साथ बैठक की और आतंकी ठिकानों पर हमला किया
रामायण में लिखा है सिता जी को हनुमान जी कहते हैं अशोक वाटिका में जीन मोही माही मारे।।
ऑपरेशन सिंदूर भी वही था जिन्होंने हमें हम लोगों ने सिर्फ उन्हें ही मारा
स्टिक टार्गेट किया अंतर बस इतना था कि हमलोगों ने धर्म देखकर नहीं कर्म देखकर मारा
बिहार को डुबने मत देना राजद वाले चाहते हैं कि मेरा बेटा मुख्यमंत्री बन जाएं कॉग्रेस वाले चाहते हैं मेरा बेटा प्रधानमंत्री बन जाएं हम चाहते हैं इमानदार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन जाएं फैसला आपके हाथ में है
हमारे रणविजय सिंह को रण में जीता दिजिए



