Homeराजनीतिबिहार में एनडीए की सरकार बन रहीं हैं:चिराग

बिहार में एनडीए की सरकार बन रहीं हैं:चिराग

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

गोह|औरंगाबाद शनिवार को गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी स्मारक उच्च विद्यालय खेल परिसर में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गोह विधानसभा से चुनाव लड़ रहे एनडीए प्रत्याशी डॉ रणविजय कुमार को भारी मतों से विजयी बनाएं। कहा कि बिहार में प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बन रही है। उन्होंने पूर्व के कार्यक्रम व आयोजित कार्यक्रम में दो घंटे देर से पहुंचने पर खेद जताया। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की बातों को दुहराते हुए विकास के लिए एनडीए सरकार को समर्थन देने की बात कही। वहीं भाजपा प्रत्याशी डॉ रणविजय कुमार को जीत का माला भी पहनाया।

मेरी पुरी क्षमता जनता के लिए – डॉ रणविजय कुमार

भाजपा प्रत्याशी डॉ रणविजय कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार के सत्ता में आने से पहले बिहार की रूपरेखा, जातिय हिंसा, वर्ग संघर्ष और नरसंहारों के दौर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए दर्जनों विकास कार्यों को जनता के बीच रखा। उन्होंने अपने कार्यालय में किए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। डॉ कुमार ने कहा कि जितनी ताकत गोह-हसपुरा की जनता मुझे देगी उस ताकत के बदौलत अपनी क्षमता का भरपूर इस्तेमाल कर मैं आप सभी के मान-सम्मान व क्षेत्र के विकास लिए कार्य करूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा नेत्री कुसुम देवी व संचालन रामजी पासवान ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी, लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू, रमाकांत शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय,सहित दर्जनों एनडीए नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
25.4 ° C
25.4 °
25.4 °
18 %
3.2kmh
1 %
Wed
25 °
Thu
26 °
Fri
26 °
Sat
26 °
Sun
26 °

Most Popular