Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारपुण्यतिथि पर याद की गई बेदामीयां देवी

पुण्यतिथि पर याद की गई बेदामीयां देवी

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह

औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय डड़वा के प्रधानाध्यापक बृजमोहन राम की माता स्व. बेदामीयां देवी की पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर न्यू एरिया स्थित उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
​वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान और व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। मौके पर समाजसेवी अमरेंद्र कुमार, पत्रकार दिलीप विश्वकर्मा, वकील गजेंद्र भूषण, शिक्षक अवधेश पासवान, स्वास्थ्य निरीक्षक गणेश पासवान, डॉ. दीपक कुमार, कांति देवी, आरती कुमारी और मनीष कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
27.6 ° C
27.6 °
27.6 °
13 %
3.4kmh
7 %
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular