Homeबड़ी ख़बरेंऔरंगाबाद के सर्वांगीण विकास को नई दिशा — डीएम अभिलाषा शर्मा ने...

औरंगाबाद के सर्वांगीण विकास को नई दिशा — डीएम अभिलाषा शर्मा ने की जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक

अमृत विहार न्यूज

औरंगाबाद

जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में District Initiative Sector के अंतर्गत पर्यटन, नगर विकास, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP), उद्योग, समग्र विकास एवं खेलकूद से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के समग्र विकास, सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही स्थानीय उत्पादों के उत्पादन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन को प्रोत्साहन देकर कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों की आमदनी बढ़ाने को प्राथमिकता दी गई।नगर विकास के तहत स्वच्छता, सड़क, नाला, प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति और शहरी सौंदर्यीकरण को और मजबूत बनाने हेतु सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।उद्योग और स्वरोजगार के क्षेत्र में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना समेत अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए अधिक से अधिक रोजगार सृजन की रणनीति पर चर्चा हुई। वहीं खेलकूद के क्षेत्र में खेल अवसंरचना के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और जिला–राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।डीएम अभिलाषा शर्मा ने सभी विभागों को आपसी समन्वय, समयबद्ध कार्यान्वयन और सतत निगरानी के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए, ताकि औरंगाबाद जिले का समग्र, समावेशी एवं टिकाऊ विकास सुनिश्चित हो सके।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
26.8 ° C
26.8 °
26.8 °
45 %
1.6kmh
53 %
Wed
26 °
Thu
38 °
Fri
39 °
Sat
40 °
Sun
40 °

Most Popular