Homeराजनीतिबिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार थमा, अब मतदान की...

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार थमा, अब मतदान की बारी

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार रविवार शाम थम गया। अब सभी निगाहें 11 नवंबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। दूसरे चरण में राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें कई सियासी दिग्गज अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगाए हुए हैं।दूसरे चरण का मतदान मुख्य रूप से शाहाबाद, सीमांचल और चंपारण क्षेत्र के जिलों में होगा। इस चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट के 11 मंत्री भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला रोचक हो गया है। आरजेडी ने 70, कांग्रेस ने 37, बीजेपी ने 52 और जेडीयू ने 45 उम्मीदवार उतारे हैं।प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। नेताओं ने रैलियों, रोड शो और जनसभाओं के जरिए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की। अब चुनावी शोर के बीच मतदाता शांतिपूर्वक मतदान की तैयारी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
17.6 ° C
17.6 °
17.6 °
34 %
3.1kmh
0 %
Wed
18 °
Thu
26 °
Fri
26 °
Sat
26 °
Sun
26 °

Most Popular