Homeक्राइमपटना में छात्रा की संदिग्ध मौत: छेड़खानी और प्रताड़ना से तंग आकर...

पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत: छेड़खानी और प्रताड़ना से तंग आकर दी जान,सच कुछ और!

अमृत विहार न्यूज

काल्पनिक फोटो

पटना/औरंगाबाद

राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सनसनी फैला दी है। औरंगाबाद की रहने वाली अनाईका गुप्ता (नाम परिवर्तित) पटना के ‘परफेक्ट पीजी गर्ल्स हॉस्टल’ में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मृतका के पिता ने दो युवकों पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का संगीन आरोप लगाया है।

मामले के मुख्य बिंदु:

मृतका: अनाईका गुप्ता, उम्र 15 वर्ष, निवासी औरंगाबाद

तारीख:06 जनवरी 2026(मंगलवार)

घटनास्थल: परफेक्ट पीजी गर्ल्स हॉस्टल, सीपी ठाकुर रोड, पटना।

आरोपी: मुशाहिद रेजा और मुकर्रम रेजा, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है।

छेड़खानी और प्रताड़ना का आरोप

छात्रा के पिता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, उनकी पुत्री की मौत 6 जनवरी 2026 को हुई। उनका आरोप है कि हॉस्टल संचालकों, वार्डन और कुछ अन्य लोगों की मिलीभगत से एक सोची-समझी साजिश के तहत उनकी बेटी को प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर दी गई।
परिजनों ने पुलिसिया कार्रवाई और हॉस्टल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी अनुपस्थिति में ही शव को बेड पर रखा गया और बाद में पुलिस वाहन से PMCH ले जाया गया। परिजनों का दावा है कि वीडियो रिकॉर्डिंग और मृतका के शरीर की स्थिति को देखकर उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह सामान्य मृत्यु नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है।
पुलिस को दिए आवेदन में पिता ने बताया कि मुशाहिद रेजा (पूर्णिया निवासी) और उसका दोस्त मुकर्रम रेजा (पश्चिम बंगाल निवासी) उनकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। आरोप है कि जब अनामिका कोचिंग जाती थी, तो ये दोनों उसे रास्ते में रोककर छेड़खानी करते थे और उस पर गलत काम करने का दबाव बनाते थे। पिता का कहना है कि इन दोनों की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर ही उनकी बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया।

हॉस्टल के कमरे में मौजूद थे आरोपी?

घटना के दिन, यानी 6 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1:00 बजे परिजनों को छात्रा द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली। आवेदन में एक चौंकाने वाला दावा किया गया है कि जिस कमरे में छात्रा ने फांसी लगाई, वहां बिना किसी अनुमति के दोनों आरोपी युवक पहले से मौजूद थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने थाने ले जाकर हिरासत में लिया।मृतका की मां ने पत्रकारों से बातचीत में यह बताया कि जिस हॉस्टल में पिता को नही जाने दिया जाता था उसमें दो अनजान लड़कें कैसे घुस गए। परिजनों ने यह मांग की है कि आरोपियों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।
गांधी मैदान पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 09/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं ।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
20.3 ° C
20.3 °
20.3 °
55 %
0.4kmh
5 %
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
40 °

Most Popular