Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारगोह पोखरा की बदलेगी सूरत: डीडीसी ने दिया सौंदर्यीकरण का भरोसा, कचरा...

गोह पोखरा की बदलेगी सूरत: डीडीसी ने दिया सौंदर्यीकरण का भरोसा, कचरा डंपिंग पर लगाई रोक

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

गोह (औरंगाबाद)। गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक पोखरा के दिन अब बहुरने वाले हैं। मंगलवार को ‘जिला प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत गांधी मैदान पहुंचीं डीडीसी अनन्या सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के विशेष अनुरोध पर पोखरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पोखरा की बदहाली को देख गहरी चिंता व्यक्त की और इसके कायाकल्प के लिए ठोस निर्देश जारी किए।

अतिक्रमण और गंदगी पर सख्त तेवर

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने डीडीसी को अवगत कराया कि पोखरा वर्तमान में गंदगी और अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। डीडीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को तत्काल प्रभाव से पोखरा में कचरा डंपिंग रोकने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल स्रोतों को प्रदूषित करना स्वीकार्य नहीं होगा।

सौंदर्यीकरण और लाइटिंग की योजना

पोखरा को एक दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से डीडीसी ने निम्नलिखित योजनाओं पर चर्चा की:

सफाई अभियान:पंचायत समिति और जिला परिषद के समन्वय से पोखरा से कचरा निकालने का कार्य प्राथमिकता पर किया जाएगा।

प्रकाश व्यवस्था:पोखरा के चारों ओर बेहतर लाइटिंग सिस्टम बहाल करने का आश्वासन दिया गया।

सामुदायिक शौचालय:बाजार क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए डीडीसी ने कहा कि जमीन उपलब्ध होते ही जल्द एक आधुनिक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।

गौरतलब है कि पोखरा के जीर्णोद्धार को लेकर भाजपा उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी ने जिलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया था। प्रशासन की इस सक्रियता पर क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर की है और इसे गोह के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

उक्त मौके पर दाउदनगर अनुमंडलाधिकारी अमित रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार दिनकर, सरपंच गोह,मधु बाबु, अमरेन्द्र कुमार,प्रणव भारद्वाज,इंदल चंद्रवंशी, चिंटू पांडे सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
12 %
1.9kmh
0 %
Sat
38 °
Sun
38 °
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
39 °

Most Popular