Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारसारवती प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में गोह पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

सारवती प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में गोह पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह

बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध रोकथाम और बच्चों के अधिकार जैसे अभियानों को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सारवती प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में गोह पुलिस द्वारा एकदिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह और पीएसआई पूजा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, कानूनी दंड और पुनर्वास की सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया। महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में महिला हेल्पलाइन, 24 घंटे ऑनलाइन पोर्टल और थानों में बनी विशेष महिला डेस्क की जानकारी दी गई, जहां पीड़ित बेझिझक शिकायत दर्ज कर सकती हैं। साथ ही महिलाओं के कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा से बचाव और साइबर अपराध से सुरक्षा पर विस्तार से बताया गया। सभी छात्राओं को समझाया गया कि इन सभी प्रयासों का उद्देश्य सुरक्षित, स्वस्थ और समावेशी समाज का निर्माण है। इस मौके पर प्राचार्य विजय कुमार पांडेय, महिला बल दिव्या भारती, निक्की कुमारी, ममता कुमारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
36 %
1.4kmh
0 %
Thu
36 °
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
40 °
Mon
39 °

Most Popular