Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारविद्यालय के सर्वांगीण विकास में समुदाय की भागीदारी अनिवार्य: बीईओ

विद्यालय के सर्वांगीण विकास में समुदाय की भागीदारी अनिवार्य: बीईओ

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

गोह (औरंगाबाद)। विद्यालय के विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए केवल सरकारी प्रयास काफी नहीं हैं, इसमें समुदाय की सक्रिय भूमिका सबसे अहम है। बिना लोक भागीदारी के शिक्षण व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया जा सकता। उक्त बातें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अशोक कुमार ने हमीदनगर कॉम्प्लेक्स सेंटर में आयोजित विद्यालय शिक्षा समिति के तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहीं।

शिक्षक और समुदाय के बीच समन्वय पर जोर

बीईओ ने शिक्षकों को अपनी गरिमा का ख्याल रखने की सलाह देते हुए कहा कि समुदाय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

समिति के अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी

उत्प्रेरक प्रशिक्षक अनिरुद्ध विश्वकर्मा उर्फ दिलीप ने बताया कि विद्यालय शिक्षा समिति एक महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है, जिसके पास विद्यालय के संपूर्ण प्रबंधन की जिम्मेदारी होती है। प्रशिक्षण के दौरान सदस्यों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि:

प्रत्येक माह समिति की बैठक और हर तीन माह पर ग्राम सभा का आयोजन अनिवार्य है।

बिना बैठक के संचिका संधारण और राशि की निकासी नहीं की जा सकेगी।

प्रशिक्षक केबी सहाय ने कहा कि नई शिक्षा नीति और आरटीआई (RTI) लागू होने के बाद समितियों के अधिकारों में काफी वृद्धि हुई है।

विभिन्न केंद्रों पर प्रशिक्षण जारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान संरक्षक सकलदेव सिंह, लिपिक आशा कुमारी और मिडिल स्कूल के प्रभारी हरेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। दूसरी ओर, बाजार बर्मा कॉम्प्लेक्स सेंटर पर भी प्रशिक्षण का उद्घाटन किया गया। यहाँ संरक्षक कुमारी चंद्रलेखा, समन्वयक संजय कुमार और प्रशिक्षक अमरेंद्र कुमार व रंजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से सत्र की शुरुआत की। प्रशिक्षक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण दो बैचों में संचालित किया जाएगा ताकि सभी सदस्यों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित किया जा सके।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
15 %
1.2kmh
58 %
Thu
27 °
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
39 °

Most Popular