Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारराष्ट्रीय प्रेस दिवस पर गोह थानाध्यक्ष ने पत्रकारों का बढ़ाया हौसला, किया...

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर गोह थानाध्यक्ष ने पत्रकारों का बढ़ाया हौसला, किया सम्मानित

अमृत विहार न्यूज

गोह|औरंगाबाद

संवाद सहयोगी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार को गोह थाना परिसर स्थित सभागार में पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने क्षेत्र के सक्रिय पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार हमारे देश के चौथे स्तंभ हैं, जो समाज की समस्याओं एवं ज्वलंत मुद्दों को उजागर कर समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करते हैं।समारोह में पुलिस पदाधिकारी रंजीत कुमार, रवींद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह,सियाराम मंडल,शिवपूजन यादव,लतीफुर्र रहमान, सरस्वती कुमारी,अशोक कुमार समाजसेवी रामध्यान सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। थानाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का आधार है, और समाज में बदलाव लाने में पत्रकारों की भूमिका अतुलनीय है।उन्होंने उम्मीद जताई कि पत्रकार इसी तरह ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।सम्मान समारोह के दौरान पत्रकारों ने भी पुलिस प्रशासन के सहयोग एवं सकारात्मक माहौल के लिए धन्यवाद दिया। इस आयोजन से पत्रकारों में नया उत्साह देखने को मिला और सामाजिक एकता का संदेश मजबूती से गया।

हिन्दुस्तान दैनिक के संवाददाता दिलीप विश्वकर्मा को सम्मानित करते थानाध्यक्ष
प्रभात खबर दैनिक अखबार के संवाददाता को सम्मानित करते थानाध्यक्ष प्रशांत।
दैनिक जागरण के संवाददाता को सम्मानित करते थानाध्यक्ष प्रशांत
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
17.6 ° C
17.6 °
17.6 °
34 %
3.1kmh
0 %
Wed
18 °
Thu
26 °
Fri
26 °
Sat
26 °
Sun
26 °

Most Popular