Homeराजनीतिबिहार के युवा नेता नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गोह...

बिहार के युवा नेता नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गोह में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

अमृत विहार न्यूज

राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

गोह (औरंगाबाद): भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार के ऊर्जावान नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर गोह प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। पार्टी के इतिहास में अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनके चयन को कार्यकर्ता एक नए युग की शुरुआत मान रहे हैं।इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए स्थानीय कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह न केवल बिहार के लिए गौरव की बात है, बल्कि संगठन के इतिहास में पहली बार किसी युवा चेहरे को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी ने नई पीढ़ी के प्रति अपने भरोसे को सिद्ध किया है।

अवसर पर बधाई देने वालों में उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, गोह मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान और जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय प्रमुख रहे। उनके साथ जितेंद्र शर्मा, भोला यादव, गोपाल सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, सत्येंद्र शर्मा, बिनोद कुमार, सावित्री देवी, धीरज चौहान, अशोक शर्मा और रणधीर पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
27.6 ° C
27.6 °
27.6 °
13 %
3.4kmh
7 %
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular