Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारपूर्व जिला परिषद सदस्या उर्मिला देवी का निधन: औरंगाबाद के राजनीतिक गलियारे...

पूर्व जिला परिषद सदस्या उर्मिला देवी का निधन: औरंगाबाद के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

अमृत विहार न्यूज

फाइल फोटो

गोह (औरंगाबाद): औरंगाबाद जिला परिषद के प्रथम चेयरमैन दिवंगत राजेंद्र सिंह की पत्नी और गोह जिला परिषद क्षेत्र संख्या-06 की पूर्व सदस्या उर्मिला देवी (85 वर्ष) का रविवार सुबह पटना के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे जिले, विशेषकर गोह क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनके पुत्र सह समाजसेवी राजेश कुमार उर्फ मंटू सिंह ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था, जहाँ वह पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। डॉक्टरों के काफी प्रयासों के बावजूद रविवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजनैतिक विरासत की पहचान

दिवंगत उर्मिला देवी एक प्रतिष्ठित राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके पति औरंगाबाद जिला परिषद के पहले अध्यक्ष थे, वहीं उनकी बहु संगीता देवी भी जिला परिषद सदस्या के रूप में क्षेत्र की सेवा कर चुकी हैं। उर्मिला देवी स्वयं भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहीं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार

परिजनों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर वाराणसी ले जाया जाएगा, जहाँ मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।उनके निधन पर बेरका पैक्स अध्यक्ष बब्लू सिंह, प्रकाश सिंह,सरपंच धनंजय उपाध्याय, राजीव विद्यार्थी, पत्रकार दिलीप विश्वकर्मा सहित कई समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। लोगों ने इसे जिले के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

“ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें”

अमृत विहार न्यूज

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
32 ° C
32 °
32 °
21 %
1.7kmh
39 %
Fri
35 °
Sat
27 °
Sun
29 °
Mon
32 °
Tue
36 °

Most Popular