Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारदेवकुंड में केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए किया स्थल निरीक्षण

देवकुंड में केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए किया स्थल निरीक्षण

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह

औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के देवकुंड में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए शुक्रवार को जांच टीम ने निरीक्षण किया। देवकुंड आईटीआई में अस्थायी तौर पर विद्यालय संचालन व प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण किया। जांच टीम ने बताया कि फिलहाल स्थानीय आईटीआई में अस्थायी तौर पर केंद्रीय विद्यालय का संचालन किया जाएगा। उसके बाद दो या ढाई साल में प्रस्तावित भूमि पर भवन निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तब आईटीआई से विद्यालय को वहां शिफ्ट कर लिया जाएगा। जांच टीम में केंद्रीय विद्यालय पटना संभाग के उपायुक्त अनुराग भटनागर, सहायक अनुभाग अधिकारी आरके दास, केंद्रीय विद्यालय नबीनगर के प्राचार्य मुदित बाजपेई, केंद्रीय विद्यालय औरंगाबाद के प्रभारी प्राचार्य एके श्रीवास्तव के साथ अंचलाधिकारी गोह अजय कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी विनय कुमार, सीआई नारायण प्रसाद, अमीन मोहम्मद शहनवाज मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
25.4 ° C
25.4 °
25.4 °
18 %
3.2kmh
1 %
Wed
25 °
Thu
26 °
Fri
26 °
Sat
26 °
Sun
26 °

Most Popular