Homeबड़ी ख़बरेंगोह में लोकतंत्र का महापर्व: शांतिपूर्ण मतदान, 67.47 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग

गोह में लोकतंत्र का महापर्व: शांतिपूर्ण मतदान, 67.47 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग

अमृत विहार न्यूज

वोट देने के बाद महिलाएं

गौतम उपाध्याय

गोह (औरंगाबाद)

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में गोह के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूती दी। क्षेत्र में रिकॉर्ड 67.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो लोकतंत्र के प्रति जनता की गहरी आस्था को दर्शाता है।सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखीं। खास बात यह रही कि कई मतदाता पारंपरिक वस्त्रों में सजधजकर बूथों पर पहुंचे। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह इतना था कि दिन निकलते ही गांव-गांव से लोग पैदल, साइकिल व मोटरसाइकिल से पोलिंग बूथों की ओर निकल पड़े। दोपहर तक मतदान की गति चरम पर रही, जबकि शाम होते-होते शांति के साथ अंतिम चरण के मतदाता पहुंचे और अपने मत डाले।

फर्स्ट टाइम वोटर

पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। कई जगहों पर युवाओं ने अपने अंगूठे पर लगी स्याही दिखाते हुए सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर लोकतंत्र के इस पर्व को साझा किया। जिला प्रशासन की पहल पर बूथों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए थे, जहां मतदाता फोटो खिंचवाकर यादगार पल सहेजते नजर आए।

सेल्फी लेते युवा

प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हर बूथ पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। जहां कहीं भी ईवीएम या सीसीटीवी कैमरे में तकनीकी खराबी आई, वहां त्वरित कार्रवाई करते हुए मशीनों को बदलकर मतदान सुचारू रूप से जारी रखा गया। महिला और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

व्हील चेयर पर वोट देने जाती 83 वर्पषीय पन्ना देवी

गोह प्रखंड में संपन्न हुआ यह मतदान लोकतंत्र के प्रति जनता की सजगता और जिम्मेदारी का परिचायक रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी लोगों से अधिकाधिक मतदान की अपील की थी, जिसका असर पूरे क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

स्याही लगी उंगली दिखाती महिलाएं
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
17.6 ° C
17.6 °
17.6 °
34 %
3.1kmh
0 %
Wed
18 °
Thu
26 °
Fri
26 °
Sat
26 °
Sun
26 °

Most Popular