Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारगोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारपीट मामले के दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार,...

गोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारपीट मामले के दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह

गोह (औरंगाबाद): स्थानीय पुलिस ने मारपीट और विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत दर्ज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शेखपुरा ग्राम निवासी आनंद राम (पिता स्व. राजनंदन राम) और उनकी पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है।विदित हो कि बीते 11 सितंबर 2025 को शेखपुरा गांव में मारपीट की एक घटना हुई थी। इस संबंध में पीड़ित रमाकांत कुमार (पिता महेंद्र राम, ग्राम शेखपुरा) द्वारा गोह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड संख्या 288/25 दर्ज किया था, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं जैसे 191(2), 190, 126(2), 115(2), 74, 109(1), 303(2), 352 और 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया था।मामले के अनुसंधान के क्रम में, गोह थाना पुलिस ने बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को छापेमारी कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि “पुलिस अपराध और अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। कांड संख्या 288/25 के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी इसी कड़ी का हिस्सा है।गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थापन हेतु भेज दिया है। कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। हम आम जनता को आश्वस्त करते हैं कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सदैव तत्पर है और लंबित मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी जारी रहेगी।”

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
13.7 ° C
13.7 °
13.7 °
39 %
1.8kmh
0 %
Sat
13 °
Sun
29 °
Mon
30 °
Tue
30 °
Wed
30 °

Most Popular