Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारआधी रात को घर में घुसकर हत्या करने वाले गिरोह का पर्दाफाश;...

आधी रात को घर में घुसकर हत्या करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; मध्य प्रदेश और यूपी के 6 अपराधी दबोचे गए

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

औरंगाबाद

औरंगाबाद: जिले की गोह थाना पुलिस ने बीते अक्टूबर माह में हुए सनसनीखेज डकैती सह हत्याकांड मामले का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल 06 अंतर्राज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके पास से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं।

क्या है मामला?

बीती 1 अक्टूबर 2025 की मध्य रात्रि को गोह थाना अंतर्गत ग्राम मीरपुर टोला प्रयाग बिगहा में अज्ञात अपराधियों ने चोरी के उद्देश्य से एक घर में प्रवेश किया था। घर की महिला, अंजनी देवी, के जाग जाने और विरोध करने पर अपराधियों ने लोहे की रॉड और डंडे से उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद अपराधी घर से सोने-चांदी के आभूषण और 15,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे।

फाइल फोटो

पकड़े गए अपराधी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं:

  • नरसिम्हा पारदी, धरम पारदी, काशी (सभी निवासी: मध्य प्रदेश)
  • सौरभ माली, अभय माली, अनुज आदिवासी (सभी निवासी: उत्तर प्रदेश)

पूछताछ में पता चला है कि यह एक संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह है जो दिन में सुनसान घरों की रेकी करता था और रात में चोरी व गृहभेदन की घटनाओं को अंजाम देता था। इनके विरुद्ध मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और बिहार में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपराधियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने गोह के अलावा जम्होर, एन नगर और औरंगाबाद के अन्य क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने जैसे झुमके, बाली, चांदी की पायल, मंगलसूत्र और अन्य आभूषण बरामद किए हैं।

इस सफल कार्रवाई में गोह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, पु.अ.नि. अमर कुमार और तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों का पता लगा रही है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
20.8 ° C
20.8 °
20.8 °
22 %
1.3kmh
17 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
37 °

Most Popular