Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारपिता पूर्व प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी,भाई कल्याण पदाधिकारी,खुद बनी सहायक अभियंता जाने स्वेता...

पिता पूर्व प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी,भाई कल्याण पदाधिकारी,खुद बनी सहायक अभियंता जाने स्वेता की कहानी

अमृत विहार न्यूज

अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

कुटूम्बा|औरंगाबाद

एक पिता सदैव अपने बच्चों को खुद से ज्यादा सफल देखना चाहता है और जब ऐसी इच्छाएं पूर्ण होती हैं तो पिता का सीना गर्व से फूल जाता है।औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड के ओरडीह गांव निवासी पूर्व प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र पासवान की 23 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में सहायक अभियंता के पद पर चयनित हुईं हैं। श्वेता के सफलता पर पिता बहुत प्रसन्न हैं।उनकी प्रसन्नता शिक्षा प्रति उच्च मानसिकता को दर्शाता है।
श्वेता की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा झारखंड के रांची में हुई हैं। बी-टेक की पढ़ाई अमिटि यूनिवर्सिटी झारखंड से सिविल ब्रांच में की है।
श्वेता की माता पूनम देवी एक गृहिणी है। दो भाइयों में भाई रितेश कुमार बीपीएससी की तैयारी करते तो भाई निखिल कुमार 68 वीं बीपीएससी सफलता अर्जित कर गया जी में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के रुप में कार्यरत हैं।
वहीं श्वेता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया। श्वेता के सफलता से गांव सहित पुरे प्रखंड में खुशी का महौल है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
13.7 ° C
13.7 °
13.7 °
39 %
1.8kmh
0 %
Sat
13 °
Sun
29 °
Mon
30 °
Tue
30 °
Wed
30 °

Most Popular